IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

राहुल ने F&O को लेकर SEBI से पूछे तीखे सवाल, BJP बोली लगता है गांधी को फाइनेंस की समझ कम है

Rahul Gandhi: फ्यूचर एंड ऑप्शन को लेकर सेबी ने एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार हर 10 में से 9 निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी को लेकर राहुल गांधी ने सेबी से सवाल किया. बीजेपी ने राहुल के सवाल पर पलटवार किया है.

Social Media
India Daily Live

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सेबी से तीखे सवाल पूछे हैं. इसके जवाब में बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार भी किया है.  सोमवार को सेबी ने एक डाटा जारी किया जिसके अनुसार फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग (F&O) में  वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 में से 9 निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान व्यक्तियों को लगभग 75,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. अब इसी रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने सवाल करते हुए बड़े प्लेयरों के नाम पूछे हैं. वहीं, बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है आपकी आर्थिक समझ बहुत कम है. 

वित्तीय वर्ष 2022-2024 की अवधि के दौरान, 1.13 करोड़ निवेशकों को फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग में 1.81 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. शेयर मार्केट इस सच्चाई ने छोटे निवेशकों के पांव तले जमीन खिसका दी है. 

राहुल ने पूछ लिए बड़े प्लेयरों के नाम?

सेबी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मार्केट रेगुलेटरी बॉडी से ही तीखे सवाल किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सेबी से सवाल पूछे हैं.

राहुल गांधी ने एक्स सेबी से सवाल पूछते हुए लिखा- "अनकंट्रोल फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग पिछले 5 साल में 45 गुना बढ़ी है. 
90% छोटे निवेशकों ने 3 साल में ₹1.8 लाख करोड़ गंवाए हैं. SEBI को उन तथाकथित बड़े प्लेयरों के नाम उजागर करने चाहिए जो खूब पैसा कमा रहे हैं."

बीजेपी ने किया पलटवार

राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए उनकी तीखी आलोचना की. उन्होंने राहुल को "इग्नोरमस मैक्सिमस" कहा और उन पर वित्तीय मामलों में समझ की कमी का आरोप लगाया. मालववीय ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि सेबी F&O ट्रेडिंग के जोखिमों के बारे में पारदर्शी रहा है.

अमित मालवीय ने अपने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी अपने नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं. इससे पता चलते है कि उनकी फाइनेंस और इकॉनमी पर समझ कम है. सेबी ने  F&O ट्रेडिंग में प्रॉफिट और लॉस को पहले ही पब्लिक कर रखा है ताकि निवेशकों को जोखिम की जानकारी रहे. लोगों को फ्यूचर एंड ऑप्शन के बारे में सचेत किया जा रहा है. बिना जानकारी निवेश न करने की सलाह दी जा रही है ताकी लोगों को नुकसान न उठाना पड़े.

महादेव जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके वरिष्ट नेता जैसे कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, महादेव जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं और कांग्रेस को फंड देने के लिए अवैध रूप से पैसे बना रहे हैं. सट्टेबाजी में लोगों ने करोड़ों रुपये गवाएं हैं.