IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

तौबा..तौबा..प्रशांत किशोर ने ये क्या कह दिया? लाइव डिबेट में कर दिया चौंकाने वाला ऐलान

Prashant Kishor: जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनाव रिजल्ट के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने इंडिया टुडे को इंटरव्यू देते हुए कहा कि अब वो सीटों के नंबर का आंकलन नहीं करेंगे.

Social Media
India Daily Live

Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद एक तरफ पक्ष और विपक्ष सरकार के साथ अपनी-अपनी भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है. NDA सरकार बनाने के लिए बैठकें कर रही है. वहीं इंडिया गठबंधन के खेमे में नेता प्रतिपक्ष की चर्चा होने लगी है. दूसरी तरफ चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर भी चर्चा हो रही है. इंडिया टुडे के साथ इसी तरह की एक चर्चा में प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

बता दें लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी सामने आई थी. उन्होंने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी 2019 के अपने प्रदर्शन को वापस 2024 में दोहराएगी. भाजपा आम चुनावों में लगभग 300 या उससे अधिक सीटें मिलेंगी.

नंबर का आंकलन गलती

इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जाहिर है, हम गलत साबित हुए हैं. संख्यात्मक अनुमान लगाना एक गलती थी. उन्होंने भविष्य के चुनावों के लिए ऐसे ऐलान करने के दूरी बनाने की बात कही. प्रशांत किशोर ने कहा कि एक रणनीतिकार के तौर पर मुझे संख्या में नहीं पड़ना चाहिए था. मैं पहले ऐसा नहीं करता था. पिछले दो सालों में मैंने गलतियां की हैं. मैं अब चुनावों में सीटों की संख्या के बारे में अनुमान नहीं लगाऊंगा.

गलत हुए हैं मेरे नंबर

प्रशांत किशोर ने माना कि लोकसभा चुनाव में उनकी ओर से लगाए गए अनुमान कापी हद तक गलत हुए हैं. मैंने जो आकलन किया था वह संख्या के 20 प्रतिशत गलत हुई है. हमने कहा था कि भाजपा को 300 के करीब सीटें मिलेंगी और उन्हें 240 सीटें मिलीं लेकिन मैंने पहले भी कहा था कि जनता में थोड़ा गुस्सा था पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई व्यापक असंतोष नहीं था.

प्रशांत किशोर ने अपने आंकलन के पक्ष में कहा कि अगर आप सिर्फ संख्याओं से अलग बात करें तो मेरा आंकलन उतना गलत नहीं है. आखिरकार भाजपा को 36 प्रतिशत वोट मिले है जो यथास्थिति है. वोट शेयर के मामले में महज 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है.