'नेहरू की गलती की वजह से बना PoK, वरना होता भारत का हिस्सा', लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 में हिस्सा लिया. उस दौरान अमित शाह ने पेश किये गए बिलों पर का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 में हिस्सा लिया. उस दौरान अमित शाह ने पेश किये गए बिलों पर का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि ''अमित शाह ने कहा कि ''पंडित जवाहरलाल नेहरू के फैसले के कारण दो गलतियां हुई, जिसके कारण कश्मीर को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा. पहला है युद्धविराम की घोषणा करना. जब हमारी सेना जीत रही थी, तो युद्धविराम लगाया गया था. अगर युद्धविराम तो तीन दिन बाद होता तो PoK आज भारत का हिस्सा होता. दूसरा अपने आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना."

गृह मंत्री अमित शाह का बयान 

'प्रधानमंत्री मोदी समझते है गरीबों का दर्द...'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा "प्रधानमंत्री मोदी गरीबों का दर्द समझते हैं. कुछ लोगों ने इसे कमतर आंकने की भी कोशिश की. किसी ने कहा कि सिर्फ नाम बदला जा रहा है. मैं उन सभी से कहना चाहूंगा कि अगर हमें थोड़ी भी सहानुभूति है तो हमें यह देखना होगा कि नाम के साथ सम्मान जुड़ा है. ये वही लोग देख सकते हैं जो उन्हें अपने भाई की तरह समझकर आगे लाना चाहते हैं. जो लोग इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. वो ही इस तरह का बयान देंगे. नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो एक गरीब परिवार में पैदा हुए और देश के सबसे बड़े नेता बने. वह गरीबों का दर्द जानते हैं''