IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Ayodhya Ke Ram: पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर की फूलों की वर्षा, देखें VIDEO

Ayodhya Ke Ram:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की. पीएम ने कहा कि  22 जनवरी का दिन दुनिया में ऐतिहासिक तारीख के तौर पर दर्ज हो गई है.

Amit Mishra

Ayodhya Ke Ram: अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामलला की आरती उतारी और चरणामृत पीकर अपने 11 दिनों का व्रत तोड़ा. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने संबोधन में कहा कि सालों के बलिदान के बाद आज हमारे प्रभु राम आ गए हैं. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन दुनिया में ऐतिहासिक तारीख के तौर पर दर्ज हो गई है. पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का दिन है. अब प्रभु राम टेंट में नहीं दिव्य मंदिर में रहेंगे.

पीएम मोदी ने की पुष्पवर्षा

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा भी की. पीएम ने राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति पर फूल अर्पित किए. 

'विजय का नहीं बल्कि विनय का दिन'  

अयोध्या में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये क्षण दिव्य है, अलौकिक है. उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतिक्षा के बाद ये दिन आया है. हम सदियों तक ये काम नहीं कर पाए, कोई ना कोई कमी रही होगी, इसके लिए मुझे विश्वास है कि श्रीराम हमें माफ करेंगे. उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल विजय का नहीं बल्कि विनय का दिन भी है.

'राम आग नहीं, ऊर्जा भी हैं' 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत में विरोधी शक्तियों पर भी निशाना साथा. उन्होंने कहा कि राम आग नहीं, राम ऊर्जा भी हैं, राम वर्तमान नहीं, राम अनंत काल है, राम विवाद नहीं, समाधान हैं. राम नीति भी हैं, राम चेतना भी हैं. उन्होंने कहा कि ये ऐसा कालचक्र है जिसने हमारी कालजयी पीढ़ी को इस काम के लिए चुना है. राम की प्राण प्रतिष्ठा विश्व को मानवता का संदेश है.