IPL 2026 Weather IMD

PM मोदी ने पेश किया भारत का 'Manav AI' विजन, डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया का दिया नारा

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MANAV विजन पेश किया. यह विजन डेटा अधिकारों की सुरक्षा करता है. आइए जानतें है और क्या है खास

X (@ani_digital)
Shanu Sharma

AI के क्षेत्र में भारत नई क्रांति लाने के लिए तैयार है. इसी क्रम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश सभी के लिए खुशी और कल्याण के सिद्धांत पर बेंचमार्क सेट कर रहा है.

पीएम मोदी ने भारत के MANAV विजन को पेश किया, जो डेटा अधिकारों की सुरक्षा करते हुए AI के इन्क्लूसिविटी और डेमोक्रेटाइजेशन पर जोर देता है.

क्या है  MANAV विजन का मतलब?

भारत मंडपम में चौथे दिन लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने MANAV विज़न के बारे में बताया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मैं आज इस समिट में एआई के लिए मानव विजन पेश कर रहा हूं. उन्होंने MANAV का पूरा अर्थ भी समझाया. M का मतलब मोरल है. A का मतलब अकाउंटेबल, N का मतलब नेशनल संप्रभुता है, A का मतलब एक्सेसिबल और V का मतलब वैलिड है.

उन्होंने कहा कि एआई को नैतिक गाइडेंस पर आधारित होना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत का यह विजन दुनिया में मानवता की भलाई के लिए काम करेगा. प्रधानमंत्री ने भारत को युवाओं का घर बताते हुए कहा कि यह दुनिया भर के सबसे बड़े टेक-इनेबल्ड इकोसिसटम में से एक है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अपने तीन AI मॉडल और एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं. ये मॉडल हमारे युवाओं का टैलेंट दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे दौर में जा रहे हैं जहां इंसान और डिजिटल इंटेलिजेंस मिलकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने एआई से डरने के बजाए उसके सात चलने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह हमारे सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और पॉवरफुल बनाएंगा.