पीएम मोदी के 'मन की बात' का 132वां एपिसोड आज, जानें किन-किन मुद्दों कर सकते हैं बात
मन की बात का 132वां एपिसोड आज प्रसारित होगा जिसमें पीएम मोदी मिडिल ईस्ट संघर्ष, तेल-गैस मुद्दे, अंबेडकर जयंती, बैसाखी और चुनावी मतदान पर बात कर सकते हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 132वां एपिसोड आज प्रसारित होने जा रहा है. यह साल 2026 का तीसरा एपिसोड है, जिससे देश और दुनिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है. इस बार सबसे ज्यादा ध्यान मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और उससे जुड़े तेल और गैस के वैश्विक असर पर है.
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी इस एपिसोड में अंतरराष्ट्रीय हालात पर अपनी राय रख सकते हैं और यह भी बता सकते हैं कि इन परिस्थितियों का भारत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. खासकर ऊर्जा आपूर्ति और महंगाई से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करने की संभावना है.
और किन-किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
इसके अलावा आगामी अंबेडकर जयंती और बैसाखी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का जिक्र भी पीएम के संबोधन में हो सकता है. इन आयोजनों के जरिए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया जा सकता है.
Also Read
- सऊदी प्रिंस के साथ पीएम मोदी ने की बात, ऊर्जा ठिकानों पर हमले की निंदा; समुद्री व्यापार को सुरक्षित रखने पर बनी सहमति
- 'टीम इंडिया' बनकर विकास की रफ्तार बढ़ाएंगे राज्य और केंद्र, पीएम मोदी ने CM's संग बैठक में दिया एकजुटता का मंत्र
- DMK का बड़ा ऐलान, राज्य की इतनी सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार; CM स्टालिन की सीट भी फाइनल
अप्रैल में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी कर सकते हैं. चुनावी माहौल के बीच यह संदेश लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देगा.
मन की बात का यह 132वां एपिसोड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सामने रखने वाला हो सकता है.
इससे पहले एपिसोड में किस पर हुई थी चर्चा?
इससे पहले 22 फरवरी को प्रसारित हुए 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने Global AI Impact Summit का उल्लेख किया था. उन्होंने बताया था कि इस समिट में दुनिया भर के नेता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए थे. उन्होंने AI के जरिए प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित करने की पहल की सराहना की थी.
पिछले एपिसोड में पीएम ने ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बात की थी. साथ ही स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें देश की ताकत बताया था.
130वें एपिसोड में किन मुद्दों पर हुई थी बात?
130वें एपिसोड में भारतीय संस्कृति और त्योहारों की वैश्विक पहचान पर जोर दिया गया था. वहीं 129वें एपिसोड में दवाओं के गलत इस्तेमाल और एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर चिंता जताई गई थी.
128वें एपिसोड में भारतीय खेलों की उपलब्धियों को सराहा गया था, जबकि 127वें एपिसोड में छठ पूजा और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई थी.