'मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी...', पैपराजी के फिर बिगड़े बोल, सलमान खान के बाद Sara Tendulkar ने यूं लगाई लताड़
पैपराजी पेज ने सचिन तेंदुलकर की बेटी की बैक साइड से वीडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा – 'मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है.' यह अपमानजनक कमेंट सारा को बुरा लगा. उन्होंने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा- 'तुम बदतमीज हो. यह पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो.'
Sara Tendulkar Angry On Paparazzi: सलमान खान के बाद अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पैपराजी की हरकतों से तंग आ गई हैं. गुरुवार को सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज को सीधे निशाने पर लिया और उन्हें जमकर लताड़ लगाई. मामला एयरपोर्ट का है, जहां सारा अपनी भाभी के साथ नजर आईं.
'मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी...'
एक पैपराजी पेज ने उनकी बैक साइड से वीडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा – 'मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है.' यह अपमानजनक कमेंट सारा को बुरा लगा. उन्होंने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा- 'तुम बदतमीज हो. यह पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो.'
सारा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस ने भी उनकी तरफ से सपोर्ट किया है और पैपराजी की इस घटिया हरकत की निंदा की है. हाल ही में सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे. उन्होंने उन्हें खूब सुनाया था और माफी मांगने को कहा था. सलमान के बाद अब सारा का यह बयान आया है, जिससे लग रहा है कि सेलेब्रिटीज अब पैपराजी की परेशान करने वाली हरकतों के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं.
पैपराजी के कमेंट्स से परेशान हुए सेलेब्स
सारा तेंदुलकर आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं. वह अक्सर कह चुकी हैं कि उन्हें अनचाहे ध्यान और कमेंट्स पसंद नहीं हैं. इस घटना ने एक बार फिर से सवाल उठाया है कि पैपराजी सेलेब्स की प्राइवेसी का कितना सम्मान करते हैं.
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने पैपराजी की ऐसी भाषा पर ऐतराज जताया हो. कई अभिनेत्रियां पहले भी ऐसी घटनाओं में नाराजगी जता चुकी हैं. एयरपोर्ट, घर के बाहर या रेस्टोरेंट में सेलेब्स को बिना वजह घेरना और उनके बारे में अश्लील या बॉडी शेमिंग वाले कमेंट करना अब आम बात हो गई है.