ध्यान में चले गए पीएम मोदी, वायरल हो रही है उनकी 33 साल पुरानी और आज की तस्वीरें
PM Modi Meditation Vivekananda Rock Memorial: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर ध्यान में चले गए हैं. वो 1 जून तक ध्यान में रहेंगे. इसी बीच उनकी 33 साल पहले और अब की फोटो वायरल हो रही है.
PM Modi Meditation Vivekananda Rock Memorial: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. चुनावी रैलियां खत्म करके पीएम मोदी ध्यान लगाने के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ध्यान लगाने बैठ चुके हैं. वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अगले 48 घंटों तक ध्यान में रहेंगे. इसी बीच उनके ध्यान लगाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर आ चुकी है. आज की तस्वीरों के अलावा पीएम मोदी की 33 साल पहले की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जब वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे. पहले और अब की तस्वीर में काफी बदलाव दिख रहा है. उस वक्त पीएम मोदी एकता यात्रा करने के उद्देश्य से पहुंचे थे लेकिन आज वो ध्यान लगाने पहुंचे हैं.
आज से 33 साल पहले 11 दिसंबर 1991 को पीएम मोदी एकता यात्रा शुरू को शुरू करने विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी.
Also Read
एकता यात्रा का उद्देश्य दुनिया को यह संदेश देना था कि भारत आतंकी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा और एकजुट रहेगा. 14 राज्यों में फैली यह यात्रा लोगों के दिलों में गहराई से उतरी और राष्ट्रीय एकता के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया.
आज पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर 48 घंटों के लिए ध्यान में चले गए हैं. इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद ने 1892 में ध्यान किया था. रॉक मेमोरियल स्मारक का निर्माण विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था.