मोदी युग में कैसे बदला दुनिया का नजरिया: किन देशों के साथ गहरे हुए भारत के रिश्ते?

वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति में बड़ा बदलाव आया है. वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव बढ़ा है और प्रमुख देशों के साथ व्यापार, सुरक्षा व प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं.

pinterest
Sagar Bhardwaj

PM Modi Birthday: साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद भारत की विदेश नीति अधिक सक्रिय और रणनीतिक हुई है. भारत ने 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट' जैसी नीतियों के जरिए दुनिया के प्रमुख देशों के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. आज पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हम मोदी काल में दुनियभर के देशों के साथ गहरे हुए भारत के संबंधों को लेकर चर्चा करेंगे.

खाड़ी और पश्चिमी देशों से मजबूत रिश्ते

अमेरिका के साथ रक्षा, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों के साथ संबंधों में ऐतिहासिक प्रगति हुई है. इसके अलावा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के साथ सुरक्षा व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग काफी बढ़ा है.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की बड़ी कामयाबी

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक कूटनीति पर विशेष जोर दिया है. भारत ने UAE के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) और ऑस्ट्रेलिया के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) पर हस्ताक्षर किए. हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड और मॉरीशस जैसे देशों के साथ भी व्यापारिक समझौते और शुल्क-मुक्त पहुंच को बढ़ावा दिया गया है, जिससे भारतीय निर्यात और निवेश के नए रास्ते खुले हैं.


किन आधारों पर मजबूत हुए संबंध?

भारत के रिश्ते मुख्य रूप से चार स्तंभों पर मजबूत हुए हैं:

  •  आर्थिक व व्यापारिक हित: द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना.
  •  रक्षा और सुरक्षा सहयोग: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, रक्षा निर्माण और हिंद-प्रशांत सुरक्षा.
  •  प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी: डिजिटल इंडिया, UPI का अंतरराष्ट्रीय विस्तार और सस्टेनेबल एनर्जी.
  • सांस्कृतिक व प्रवासी संबंध: दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय से जुड़ाव और मानवीय सहायता.

इन पहलों ने वैश्विक मंचों (G20, ब्रिक्स, क्वाड) पर भारत को एक मजबूत और भरोसेमंद वैश्विक भागीदार के रूप में स्थापित किया है.