PM Modi Birthday: 2014 से 2025 तक पीएम मोदी ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
2014 में मां हीराबेन से लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपना पहला जन्मदिन गुजरात में मां हीराबेन के साथ मनाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया.
2015 में शौर्यांजलि प्रदर्शनी में पहुंचे
साल 2015 में पीएम मोदी ने अपना 65वां जन्मदिन शौर्यांजलि प्रदर्शनी में शामिल होकर मनाया. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 365 किलो का लड्डू तैयार किया और लोगों के बीच बांटा.
2016 में गुजरात में खास आयोजन
2016 में प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाने फिर गुजरात पहुंचे. उन्होंने मां हीराबेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद दिव्यांगजनों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
2017 में सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन
साल 2017 में पीएम मोदी ने अपना 67वां जन्मदिन गुजरात में मनाया. उन्होंने मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया और सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया.
2018 में वाराणसी में मनाया जन्मदिन
2018 में पीएम मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाया. उन्होंने छात्रों के साथ समय बिताया और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
2019 में फिर गुजरात पहुंचे
साल 2019 में पीएम मोदी ने अपना 69वां जन्मदिन गुजरात के केवड़िया में मनाया. उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अपनी मां हीराबेन के साथ भोजन किया.
2020 में कोरोना के बीच सादगी से जन्मदिन
कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन सार्वजनिक समारोहों से अलग रहा. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कई जगह गरीबों और जरूरतमंदों को फल बांटे.
2021 में शुरू हुआ सेवा और समर्पण अभियान
साल 2021 में भी कोरोना महामारी का असर था. पीएम मोदी ने अपना 71वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर 'सेवा और समर्पण अभियान' की शुरुआत की गई.
2022 में चीतों के साथ खास बना जन्मदिन
साल 2022 में पीएम मोदी ने अपना 72वां जन्मदिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मनाया. उन्होंने नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा.
2023 में दिखा अलग अंदाज
2023 में 73वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया और पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की.
2024 में ओडिशा में मनाया जन्मदिन
2024 में 74वें जन्मदिन पर ओडिशा में पीएम आवास से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
साल 2025 में मध्य प्रदेश में मनाया जन्मदिन
साल 2025 में 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में महिलाओं और परिवारों से जुड़े अभियान की शुरुआत की.