उड़ान भरते ही समुद्र में क्रैश हुआ पवन हंस हेलीकॉप्टर, मायाबंदर के लिए भरी थी उड़ान
पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आज यानी मंगलवार को पवन हंस हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया. इस हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं.
पवन हंस हेलीकॉप्टर आज यानी मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में क्रैश हो गया. मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान विमान में सात लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं.
पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मायाबंदर के पास शॉर्ट लैंडिंग की घटना का सामना करना पड़ा. यह घटना सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक विमान रनवे से 300 मीटर पहले ही समुद्र में गिर गया.
रांची का एयर एम्बुलेस भी हुआ था क्रैश
मायाबंदर पर हुई घटना से एक दिन पहले झारखंड के चतरा में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था. इस विमान में एक मरीज समेत कुल सात लोग मौजूद थे, जिसमें डॉक्टर और पायलट भी मौजूद था. जानकारी के मुताबिक रेडबर्ड एयरवेज़ प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट C90 एयर एम्बुलेंस में व्यक्ति को रांची से दिल्ली लाया जा रहा था. ताकी उसका बेहतर और जल्दी इलाज हो सके. इसी दौरान सोमवार शाम को सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में क्रैश हो गई. यह हादसा इसलिए भी और ज्यादा खतरनाक हो गया क्योंकि यह घटना जंगलों के बीच घटी. इस हादसे में कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार का निधन हो गया.
Also Read
- T20 World Cup: पाकिस्ताज आज इंग्लैंड से हारी तो सेमीफाइनल की दौड़ से होगी बाहर, जानें फिर क्या बचेगा रास्ता?
- ‘खेत बेचकर पढ़ाया…’ कैमरे पर फूट-फूटकर रोए झारखंड प्लेन क्रैश में मारे गए डॉक्टर के पिता
- 'देवदास' के चांदनी चौक से लेकर 'पद्मावत' के महलों तक, भंसाली की हर फिल्म देखकर दर्शक क्यों हो जाते हैं मंत्रमुग्ध? ये है कारण
DGCA ने घटना की दी जानकारी
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि एयरक्राफ्ट ने 07:11 पर रांची से उड़ान भरी थी, 07:34 पर कोलकाता से संपर्क होने के बाद, एयरक्राफ्ट का वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क टूट गया. जिसके बाद विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली. इस विमान में बर्निंग मरीज को इमरजेंसी में दिल्ली पहुंचाया जा रहा था. लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई. साथ में परिवार के एक और सदस्य की मौत हो गई. हालांकि आज की घटना में गनीमत यह रही कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है. सभी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है.