T20 World Cup 2026

Parliament Winter Session 2023: एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड, लोकसभा के बाद राज्यसभा से 45 माननीय निलंबित

लोकसभा के बाद राज्यसभा के 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इन सांसदों को सभापति की बात नहीं मानने पर सस्पेंड किया गया है.

Gyanendra Sharma

Parliament Winter Session 2023:  लोकसभा के बाद राज्यसभा के 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इन सांसदों को सभापति की बात नहीं मानने पर सस्पेंड किया गया है. सभी माननीय संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे थे. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया. इनमें नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 9, डीएमके के 9 और 4 अन्य दलों के सांसद शामिल हैं. इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा हुआ. इसके चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए (22 दिसंबर तक) निलंबित कर दिया.

राज्यसभा से जीन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उसमें प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, रामनाथ ठाकुर, मनोज झा, रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, महुआ माजी और शांतनु सेन शामिल हैं. ये सभी अब सदन के किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे. 

 

इससे पहले  लोकसभा के 33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत 33 सांसदों को लोकसभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया.  सासंदों के सस्पेंड करने का पस्ताव संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेश किया. इससे पहले विपक्ष के कुल 14 सांसदों को सस्पेंड किया गया है. इस तरह देखा जाए तो इस सत्र में विपक्ष के अब तक कुल 47 सांसदों को सस्पेंड किया गया है.  

लोकसबा से किन सांसदों को आज किया गया सस्पेंड?
अधीर रंजन चौधरी के अलावा, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, तिरुवरुस्कर (Su. Thirunavukkarasar), प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को निलंबित किया गया.