आतंकियों की अब खैर नहीं! पैरा कमांडो लेंगे जवानों की शहादत का बदला, 'काउंटर ऑपरेशन' की ये है तैयारी
जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों पर हुए हमले में एक बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार को हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 5 जवान घायल हैं जिन्हें पंजाब के पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में आज यानी मंगलवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसके पैरा कमांडो का बड़ा जखीरा उतारा गया है ताकि इस शहादत का बदला लिया जा सके.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें करीब 5 जवान शहीद हुए है. वहीं पांच जवान घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पंजाब के पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को खोजने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.
अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों ने सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे सेना की गाड़ी पर हमला किया था. जब सेना के जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे. इस दौरान आतंकियों ने पहले सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. सेना के जवानों ने जब जवाबी फायरिंग की तो आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए.
कठुआ में आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
जंगल के अंदर आतंकी हमले की सटीक जगह का पता लगाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों का मकसद ज्यादा से ज्यादा जवानों को हताहत करने का था. वह अपने साथ अत्याधुनिक हथियार लेकर आया था. इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि इस सर्च ऑपरेशन में सेना को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
आतंकवाद का गढ़
कठुआ शहर के करीब 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव माचेड़ी और लोहाई मल्हार के बीच में आता है. सुरक्षाबलों का माचेडी में पहले से ही एक बेस था क्योंकि यह इलाका 1990 के दशक के मध्य से 2000 के दशक की शुरुआत तक आतंकवाद का गढ़ था. अधिकारियों ने बताया कि अब आस-पास के जिलों में आतंकवादी गतिविधियों की खबरें आने के बाद सेना उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके से सटे लोहाई मल्हार के ऊंचे इलाकों की ओर बढ़ रही है.
और पढ़ें
- हेमंत सोरेन को CM की गद्दी छोड़ फिर जाना होगा जेल! ED ने कर दिया ये बड़ा खेल
- Gurugram BMW-Auto Accident: 'आरोपी अभी तक आजाद घूम रहा है...', मृतक भाई के लिए इंसाफ मांगती बहन
- 'राहुल का कोई भविष्य नहीं, 5 साल नहीं चल पाएगी मोदी सरकार!', INDIA DAILY के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह क्या बोल गए सुब्रमण्यम स्वामी