Valentine Day 2026

संसद में स्पीकर ओम बिरला को लेकर महासंग्राम, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, एकजुट हुआ सारा विपक्ष

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है. सूत्रों की मानें तो सभी दलों ने इस प्रस्ताव को लेकर सहमति जताई है. हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर किसी भी दल ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.

ani
Kuldeep Sharma

नई दिल्ली: सदन में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी में जुट गया है. सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को घेरने के लिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है. सभी दल इस प्रस्ताव को लेकर सहमति जता चुके हैं. हालांकि अब तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान या जानकारी किसी भी दल के द्वारा नहीं दी गई है.

गौरतलब है कि कि सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है. आज भी हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित किया गया था. इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली है. इसके लिए सभी दल लामबंद हो गए हैं. सभी दलों ने प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति भी जता दी है. फिलहाल किसी भी पार्टी ने प्रस्ताव को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ भी साझा नहीं किया है. 

सदन में नहीं चल सका प्रश्नकाल

लोकसभा में आज प्रश्नकाल शुरू होते ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी. कांग्रेस सांसदों के हंगामें के कारण बैठक शुरू होने के पांच मिनट के अंदर ही कार्यवाही को स्थगित कर दिया. दरअसल, बैठक के शुर होते ही स्पीकर ओम बिरला ने अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने वाली इंडियन टीम को बधाई दी, जिसपर सांसदों ने अपनी-अपनी मेज थपथपाकर टीम की विजय होने पर सराहना की. 

स्पीकर ने कार्यवाही में बाधा न डालने की अपील की

इसके बाद ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया कांग्रेस सांसद सदन में मौजूद नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करने लगे. इस मांग पर लोकसभा स्पीकर ने नियम बताते हुए प्रश्नकाल में सिर्फ प्रश्न पूछे जाने की बात कही और दूसरा कोई भी मुद्दा उठाने से मना कर दिया. साथ ही अध्यक्ष ने यह भी कहा की बजट पर चर्चा होने पर सभी सदस्यों को तय समय में बोलने का मौका दिया जाएगा. उन्होंने हंगाम कर रहे सांसदों से प्रश्नकाल को चलने देने की भी अपील की.

चेयर के पास आकर की नारेबाजी

ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में या बजट पर चर्चा के समय सभी को बोलने का मौका दिया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष हों या कोई अन्य सांसद हो सभी को मौका दिया जाता है. उस वक्त आप अपनी बात रख सकते हैं. इसके बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने चेयर के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी और शोर शराबा कम जारी रहने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्वाई को 12 बजे तक स्थगित कर दिया था.