NEET री-एग्जाम 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से पहले एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को नया हॉल टिकट डाउनलोड करने की सलाह दी गई है.
परीक्षा एजेंसी के अनुसार, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए केवल नया एडमिट कार्ड ही मान्य रहेगा. एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर उसी की प्रिंट कॉपी लेकर पहुंचें.
एनटीए ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा है कि 3 मई को जारी किया गया एडमिट कार्ड अब इस परीक्षा के लिए मान्य नहीं है. एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल 21 जून की परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड का ही उपयोग करें. परीक्षा केंद्रों पर पहचान और प्रवेश की प्रक्रिया इसी दस्तावेज के आधार पर पूरी की जाएगी.
📢 NEET (UG) 2026
The re-examination is today, Sunday, 21 June 2026. If you haven't yet downloaded your admit card yet, do it immediately.
📥 Log in at the official website : type it into your browser yourself:https://t.co/lQbedgXNVO
❗ The 3rd May admit card is not valid for… pic.twitter.com/F1EbXv6KGf— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026Also Read
एजेंसी ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों तक सूचना पहुंचाने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल किया गया है. सार्वजनिक नोटिस, एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए अभ्यर्थियों को लगातार जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज के बिना परीक्षा केंद्र न पहुंचे.
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. लॉगिन करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है.
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें. परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई आती है, तो वह एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है. एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि सभी उम्मीदवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
आज आयोजित हो रही री-नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. एनटीए के अनुसार, परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है, जिसमें 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे.