T20 World Cup 2026

Noida: आईएएस ने महिला को मारा थप्पड़ सीसीटीवी में घटना हुई कैद

नोएडा: एनसीआर में डॉग लवर्स के साथ आम निवासियों की भिडंत कोई नई बात नहीं है. डॉग लवर्स और आम जनता के बीच मारपीट की घटना आए दिन सामने आती रहती है.

Suraj Tiwari

नोएडा : एनसीआर में डॉग लवर्स के साथ आम निवासियों की भिडंत कोई नई बात नहीं है. डॉग लवर्स और आम जनता के बीच मारपीट की घटना आए दिन सामने आती रहती है. सोमवार को नोएडा की सोसाइटी में एक रिटायर आईएएस अधिकारी ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया, घटना सोसाइटी के लिफ्ट में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

वायरल हुआ थप्पड़ मारने का वीडियो

नोएडा सेक्टर 108 स्थित सोमवार की देर शाम की घटना बताई जा रही है. किसी ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद वह वायरल हो गई. मामला सेक्टर 39 थाना का है. सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि पूर्व आईएएस अधिकारी लिफ्ट के गेट पर खड़े हैं, और फोन चला रहे हैं. महिला से किसी बात पर बहस हो रही है, एक अन्य व्यक्ति कुत्ता लिए लिफ्ट में खड़ा है. तभी महिला ने पूर्व आईएएस अधिकारी का फोन लेकर फेंक देती है. इसी बात पर अधिकारी ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. 48 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

क्या कहना है पुलिस का

एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) नोएडा प्रथम रजनीश वर्मा बताते हैं कि के सेक्टर 108 स्थित पार्क लौरिएट सोसाइटी का मामला है. वहां पूर्व आईएएस अधिकारी आरके गुप्ता के साथ किसी अन्य निवासी के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी. दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है. सूचना मिलते ही सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

इसे भी पढे़ं- Telangana: बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती