menu-icon
India Daily

Jammu-Kashmir में कई जगहों पर NIA का एक्शन, आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में हो रही है छापेमारी

NIA Action In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA ने एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. आतंकवाद और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में NIA की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है.

Purushottam Kumar
Jammu-Kashmir में कई जगहों पर NIA का एक्शन, आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में हो रही है छापेमारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA ने एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. आतंकवाद और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में NIA की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार शोपियां, कुलगाम, बठिंडी और कुपवाड़ा में NIA की रेड जारी है.

आतंकवाद और टेरर फंडिंग का मामला
जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, बठिंडी और कुपवाड़ा में आतंकवाद और टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए की तरफ से यह कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: सचिन को 'लप्पू और झींगुर' कहने वाली पड़ोसन के समर्थन में 10 वकील, फ्री में केस लड़ने का किया ऐलान

आतंकियों के 2 सहयोगी गिरफ्तार
इस बीच सोपोर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने वाले दो आतंकी सहयोगियों पर शिकंजा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों आतंकी सहयोगियों के कब्जे से कारतूस और ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं. सोपोर पुलिस की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई गई है आगे की जांच जारी है.