T20 World Cup 2026

'मंत्रियों की नई टीम में टेस्ट खिलाड़ी के साथ-साथ टी20 खिलाड़ी....', जानें शपथ के बाद क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में टेस्ट खिलाड़ी के साथ-साथ टी20 खिलाड़ी भी हैं और यह एक संतुलित टीम है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: BJP के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बड़ा बयान दिया है. मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में टेस्ट खिलाड़ी के साथ-साथ टी20 खिलाड़ी भी हैं और यह एक संतुलित टीम है. मोहन सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस टीम में टेस्ट मैच खिलाड़ियों के साथ-साथ टी20 खिलाड़ी भी हैं और इसलिए यह एक संतुलित टीम है. सभी को साथ मिलकर प्रदेश की जनता की सेवा करने का अच्छा मौका मिलेगा. 

'टेस्ट खिलाड़ी के साथ-साथ टी20 खिलाड़ी' 

28 BJP विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ लेने वाली बीजेपी नेता कृष्णा गौर ने कहा कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में नई कैबिनेट का गठन हो गया है और मुझे भी जिम्मेदारी मिली है. मैं इसके लिए केंद्र और केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं. पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा. सोमवार को हुए मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में 28 बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें से 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री, छह नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.