Budget 2026

Mumbai Rain: मरीन ड्राइव पर लहरें, सबवे बना तलाब, भारी बारिश के बीच हाई टाइड की चेतावनी

मुबई में भारी बारिश जारी है. भारी बारिश की वजह से नवी मुंबई इलाके में पानी भर गया है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में 4.24 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी. शहर की सड़कों पर पानी ही पानी है. वहीं, बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है.

Social Media
India Daily Live

महाराष्ट्र के अधिक्तर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं. मौसम विभाग ने मुंबई से लेकर नागपुर तक दो दिन का अलर्ट भी जारी कर दिया है. मुंबई में पिछले हफ्ते जमकर बारिश हुई थी. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है. 

भारी बारिश की वजह से नवी मुंबई इलाके में पानी भर गया है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में 4.24 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी. इस समय भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है. मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के बाद जुहू बीच और मरीन ड्राइव के आसपास लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है. 

निचले इलाकों में जलभराव

देर रात और सुबह तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. ग्रांट रोड बिल्डिंग की दीवार गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई है. वहीं, 3 लोग घायल हो गए हैं. तेज बारिश के कारण स्टेशन पर भी पानी भर गया है. इससे कई लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चल रही हैं. ठाणे जिले में आधी रात से भारी बारिश हो रही है. ठाणे वंदना बस डिपो और स्थानीय बाजार में पानी जमा हो गया है, जिससे दैनिक कामकाज में बाधा आ रही है.