Mumbai Car Accident: नशे में MNS नेता के बेटे ने की लड़की से बदसलूकी, वीडियो देख लोग बोले- 'ये है असली राजनीति'
Mumbai Car Accident: राजश्री मोरे ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मुंबई के राजनेता जावेद शेख के बेटे रहील जावेद शेख ने मुंबई में उनकी दुर्घटना का कारण बना. राजश्री ने रहील पर आरोप लगाया है.

Mumbai Car Accident: मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे रहील जावेद शेख पर गंभीर आरोप लगे हैं. मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री राजश्री मोरे ने आरोप लगाया है कि रहील ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ बदसलूकी की. राजश्री मोरे ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें रहील बिना शर्ट के, नशे में झूमता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है.
घटना के बाद राजश्री मोरे ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में रहील शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राजश्री का कहना है कि इस घटना से वह डरी हुई हैं और उन्होंने रहील के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
विवादित बयानों के चलते पहले भी आईं थीं चर्चा में
कुछ हफ्ते पहले भी राजश्री मोरे एक वीडियो के कारण विवादों में थीं. उस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी भाषा थोपे जाने की कोशिशों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि स्थानीय मराठी लोगों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मुंबई से प्रवासी लोग चले गए तो मराठी समुदाय की हालत और खराब हो सकती है. उनके इस बयान के बाद MNS कार्यकर्ताओं ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में राजश्री ने माफी मांग ली थी और विवादित वीडियो हटा दिया था.
वीडियो बना सबूत, जनता में रोष
राजश्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रहील का व्यवहार साफ नजर आ रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने कानून व्यवस्था और नेताओं के बेटों की मनमानी पर सवाल उठाए हैं.
Also Read
- Himachal Pradesh floods: हिमाचल में आई भीषण तबाही पर सांसद कंगना रनौत का बयान, बोलीं-केंद्र का पैसा मेरे पास नहीं आता
- 'पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद... ', मुंबई पुलिस के सामने तोते की तरह बोलने लगा आतंकी तहव्वुर राणा, उगले 26/11 के राज!
- खुद केरल सरकार ने 'जासूस' ज्योति मल्होत्रा को किया था इंवाइट, RTI ने किया बड़ा खुलासा



