विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी का जलवा बरकरार, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को 8वां स्थान, देखें पूरी लिस्ट

Most Popular World Leader: विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी का नाम एक बार फिर शीर्ष पर है. मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

Purushottam Kumar

Most Popular World Leader: विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी का नाम एक बार फिर शीर्ष पर है. मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार दूसरे नंबर पर 66% रेटिंग के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति का नाम शामिल है.

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में तीसरे नंबर पर 58% रेटिंग के साथ स्विस परिसंघ के अध्यक्ष एलेन बर्सेट का नाम शामिल है. इस सर्वे में 37% अप्रूवल रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8वें पायदान पर हैं.

popular world leader

सितंबर में कराए गए एक सर्वे में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक विश्वसनीय नेता के रूप में 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को चुना था. इस दौरान 18 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के विरोध में अपना मत रखा था. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अनुमोदन रेटिंग पेश की जाती है. आपको बताते चलें, इस रेटिंग में पीएम मोदी लगातार शीर्ष पर रहे हैं.

जस्टिन ट्रूडो का डिसप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा 

विश्व के टॉप 10 नेताओं की सूची में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का डिसप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है. ट्रूडो का डिसप्रूवल रेटिंग 58 फीसदी है. इसके साथ ही अगर हम पीएम मोदी के डिसप्रूवल रेटिंग की बात करें तो वह सिर्फ 18 फीसदी है.