IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

ताज एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, आग बुझाने पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां

राजधानी दिल्ली में तुगलकाबाद-ओखला के बीच  ताज एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग लग गई. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

ani
India Daily Live

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तुगलकाबाद-ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग लग गई. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिे कुल 6 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है.  डीसीपी रेलवे ने कहा, किसी भी व्यक्ति को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ है.

ट्रेन के डिब्बों में आग कैसे लगी. फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ऐसे बची यात्रियों की जान
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन को रोक दिया गया और रेलवे के कर्मचारियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए ट्रेन के बाकी डिब्बों को जलते हुए डिब्बों से अलग कर दिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से  टल गया. जैसे ही ट्रेन रुकी डिब्बों में सवार यात्री दूसरे डिब्बों में चढ़ गए और इस तरह से उनकी जान बच गई.