IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

लोगों के साथ जानवरों को भी मार रही है हीटवेव, उत्तर भारत में 'सूरज' ने मचाया हाहाकार!

Heat Wave: हीट वेव के कहर से उत्तर भारत में लोगों की मौत हो रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 45 प्लस जा चुका है. कहीं-कहीं तो 50 डिग्री सेल्सियस भी क्रॉस कर गया है.

Social Media
India Daily Live

Heat Wave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. नौतपा के इस दौर में हीट वेव ने कहर मचा रखा है. इंसान तो इंसान जानवर भी नहीं बच पा रहे हैं. हीट स्ट्रोक ने बीते 4 दिनों में 320 लोगों की मौत की नींद सुला दी है. 29 से 31 मई के बीच हीट स्ट्रोक के चलते उत्तर प्रदेश में 100, बिहार में 69 लोगों की जान चली गई. लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात 25 सरकारी कर्मचारियों की भी मौत इसमें शामिल है.

गर्मी का आलम ये है कि ये इंसानों के साथ परिंदो को भी अपनी चपेट में ले रही है. उत्तर भारत में तापमान 45 से ऊपर बना हुआ है. बढ़ते तापमान के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है.

हीट वेव से जा रही है लोगों की जान

उत्तर भारत में पड़ रही इस भीषण गर्मी से राजस्थान में पिछले चार दिनों में 60, झारखंड में 37, , मध्य प्रदेश में 2 और दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है.

1 जून के लिए मौसम विभाग ने 14 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था.  राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ को लेकर मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया था.

बारिश के बाद ही गर्मी से मिलेगी राहत

बारिश के बाद ही इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. बारिश से पहले राहत मिलने के आसार बिल्कुल भी नहीं लग रहे हैं. तपिश के बीच कई राज्यों में मानसून भी पहुंच रहा है. तय समय से 6 दिन पहले पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच चुका है. 6 जून तक मानसून अन्य राज्यों में भी पहुंच सकता है.        

नौतपा में होती है भीषण गर्मी

नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है. यह नव दिनों तक रहता है. नौतपा में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और 9 दिन तक इसी में रहता है. 25 मई से इसकी शुरुआत हुई थी. आज इसका आठवां दिन हैं. कल यानी 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा.