तेलंगाना के सूर्यापेट में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत कई घायल 

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस एक चलते ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई.

Social Media
Shilpa Srivastava

सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस एक चलते ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कैसे हुआ, चलिए जानते हैं.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई. बस में उस समय कुल 43 यात्री सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए. मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई. हादसे के तुरंत बाद घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया. मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं. 


सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि कोडाडा मंडल के द्वारकुंट के पास हुई इस बस-कंटेनर टक्कर में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए.