सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस एक चलते ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कैसे हुआ, चलिए जानते हैं.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई. बस में उस समय कुल 43 यात्री सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए. मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई. हादसे के तुरंत बाद घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया. मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं.
Suryapet, Telangana: In the early morning hours today, around 5:20 am, a private travel bus rammed into a moving truck. Six people lost their lives, and others sustained serious injuries. They were shifted to local hospitals for treatment. A total of 43 passengers were travelling…
— ANI (@ANI) August 26, 2026Also Read
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टक्कर कैसे हुई और किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी. वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है.
Telangana CM Revanth Reddy expressed shock over the road accident in Suryapet district. A private bus collided with a container near Dwarakunta in Kodad mandal. The CM instructed the Chief Secretary (CS) to take measures to ensure better medical treatment for the injured:… https://t.co/gkEAUdqzSS
— ANI (@ANI) August 26, 2026
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि कोडाडा मंडल के द्वारकुंट के पास हुई इस बस-कंटेनर टक्कर में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए.