PM मोदी 11 बजे करेंगे मन की बात, महिला आरक्षण से तेज गर्मी तक; 133वें एपिसोड में इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मन की बात का 133वां एपिसोड करेंगे. इस बार वे महिला आरक्षण बिल, देश में बढ़ती गर्मी और 14 मई को आने वाले मदर्स डे पर चर्चा कर सकते हैं.

ANI
Reepu Kumari

नई दिल्ली: आज 26 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात का 133वां संस्करण राष्ट्र को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम से पहले लोगों के मन में सवाल है कि किन मुद्दों पर बाचचीत पीएम मोदी कर सकते हैं. हर महीने की तरह इस बार भी देशभर के लोग सुबह 11 बजे रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर पीएम की बात सुनने को उत्सुक हैं.  पिछले एपिसोड में ईरान-अमेरिका जंग और उससे जुड़े पेट्रोल-डीजल संकट पर चर्चा की थी. इस बार महिला आरक्षण, बढ़ती गर्मी और मदर्स डे जैसे मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना है.

महिला आरक्षण और मदर्स डे पर संभावित चर्चा

17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल मात्र 54 वोटों से गिर गया था. ऐसे में प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं. साथ ही 14 मई को मदर्स डे आने वाला है, इसलिए महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान पर भी पीएम कुछ खास कह सकते हैं.

गर्मी का बढ़ता खतरा और बचाव के उपाय

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटस्ट्रोक से मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री इस बार गर्मी से बचने के तरीकों, पानी की बचत और स्वास्थ्य सावधानियों पर लोगों को जागरूक कर सकते हैं.

पिछले एपिसोड में क्या कहा था?

पिछले यानी 132वें एपिसोड में पीएम मोदी ने ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच चल रही जंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि दुनिया में युद्ध चल रहा है, पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से अच्छी तरह निपट रहा है.

मन की बात के हाल के एपिसोड में उठे मुद्दे

131वें एपिसोड में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट पर चर्चा की गई. 130वें में भारतीय संस्कृति और विदेशों में त्योहारों की चर्चा रही.

129वें में एंटीबायोटिक दवाओं के बिना सोचे इस्तेमाल पर चेतावनी दी गई, जबकि 128वें एपिसोड में खेल उपलब्धियों और कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर बात हुई थी.

देश इंतजार कर रहा है

आज का 133वां एपिसोड फिर से खास होने वाला है. चाहे महिला आरक्षण हो, गर्मी का मुद्दा हो या मदर्स डे – प्रधानमंत्री अपनी सरल भाषा में देशवासियों से जुड़ेंगे. पूरा देश इस बार भी उनकी बातों को ध्यान से सुन रहा है.