IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मणिपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, मदद के लिए उतरी सेना, देखिए कैसे रेमल चक्रवात ने फैलाई बर्बादी

Manipur Flood: चक्रवात रेमल तूफान ने भारत के पूर्वी राज्यों में भयंकर तबाही मचाई है. रेमल तूफान के कारण हुई मूसलाधार वर्षा के कारण कई राज्य अब बाढ़ का सामना कर रहे हैं. सेना और एनडीआरएफ की टीमें लोगों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं.

Social Media
India Daily Live

Manipur Flood: चक्रवात रेमल तूफान ने पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तबाही मचाई. पश्चिम बंगाल सहित पूर्व के सभी राज्य भारी बारिश के चलते काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं. भारी बारिश के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. नदियों का पानी बढ़ने की वजह से सड़कें बह गईं.मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई. बाढ़ से बिगड़े हालात के कारण भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया. 

भारतीय सेना और असम राइफल्स मणिपुर और मिजोरम राज्यों में चक्रवात रेमल के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. भारतीय सेना ने 27 मई को प्रशासन के अनुरोध पर तुरंत ही अपने ऑपरेशन को शुरू कर दिया. आपदा से प्रभावित नागरिकों को सेना के जवानों ने तत्काल राहत और सहायता प्रदान की है. 

 

 वितरित किए खाने के पैकेट 

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक प्राप्त की गई जानकारी के मुताबिक, सेना ने मणिपुर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 1500 से अधिक महिलाओं  800 बच्चों और 4000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है. सेना की ओर से इस दौरान लोगों को खाने के पैकेट भी वितरित किए गए. जल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए घरों तक पीने का पानी भी उपलब्ध कराया गया है. 

घरों की छतों तक पहुंचा पानी 

एक अधिकारी ने बताया कि इंफाल के पूर्वी जिले के हिंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों की छत तक पहुंच गया है. अधिकारियों का कहना है राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी बचाव अभियान में जुटी है.