Maharashtra: नांदेड़ में 24 घंटे में 7 और मौतें, आकड़ा बढ़कर हुआ 31, मरने वालों में 16 से ज्यादा नवजात

Maharashtra Nanded Death: महाराष्ट्र में नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 14 से अधिक नवजात हैं.

Amit Mishra

Maharashtra Nanded Death: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 31 मरीजों की मौतों से हड़कंप मचा हुआ है. अस्पताल में हुई इन मौतों के बाद परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर फूट पड़ा. परिजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दवाइयों और डॉक्टरों की किल्लत से इलाज समय पर नहीं हुआ जिसकी वजह से मौतें हुई हैं. मरने वालों में 14 से अधिक नवजात बच्चे शामिल हैं. मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय अस्पताल का है.

क्यो बोले अस्पताल के डीन

शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन डॉ वॉकाडे के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर के क्षेत्र में ये अकेला अस्पताल है, जो तृतीयक स्तर का स्वास्थ्य केंद्र हैं, यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, कई बार इनकी संख्या इतनी हो जाती है कि प्रबंधन मुश्किल हो जाता है. मरीजों के लिए इस बार भी हमें दवाएं खरीदनी थीं, लेकिन खरीदारी नहीं हो पाई. अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदी गई थीं और मरीजों को मुहैया भी कराई गईं, लेकिन ये नाकाफी रही.

मुख्यमंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नांदेड़ में हुई इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मांगी जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उधर महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ दिलीप म्हैसेकर ने कहा है कि मौतों की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी का छत्तीसगढ़ और तेलंगाना दौरा, कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास, देंगे करोड़ों की सौगात

पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें