T20 World Cup 2026

Madhya Pradesh: सीएम की कमान संभालते ही एक्शन में मोहन यादव, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर फरमान जारी

Mohan Yadav Bans Illegal Loudspeakers: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों समेत अन्य जगहों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों को लेकर एक फरमान जारी किया है.

Purushottam Kumar

Mohan Yadav Bans Illegal Loudspeakers: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. सीएम की कमान संभालने के बाद मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों समेत अन्य जगहों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों को लेकर एक फरमान जारी किया है. सीएम के इस नए फरमान के अनुसार अवैध लाउडस्पीकरों पर बैन लगाया गया है. इसके साथ ही जो वैध लाउडस्पीकर हैं उन्हें भी तय डेसिबल और समय पर संचालित करने की अनुमति दी है.

इन लाउडस्पीकर पर नहीं लगेगा बैन

सीएम मोहन यादव सरकार के आदेश के अनुसार अनियमित एवं अनियंत्रित लाउडस्पीकरों पर यह प्रतिबंध लगाया जाएगा. नियमित एवं नियंत्रित लाउडस्पीकरों के उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. यानी की प्रदेश में वैसे लाउडस्पीकर जो कानून का पालन करते हुए संचालित हो रहे हैं उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.