मध्य प्रदेश में फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, गोवंश की हत्या करने वाले आरोपियों के 3 मकान जमींदोज
Madhya Pradesh Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की नई सरकार में लगातार बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज आगर मालवा जिले गोवंश की हत्या करने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है.
Madhya Pradesh Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की नई सरकार में लगातार बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज आगर मालवा जिले गोवंश की हत्या करने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है. प्रशासन ने बुलडोजर से आरोपियों के तीन मकान को ध्वस्त कर दिया है. दरअसल, बड़ोद थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक बछड़े को पेड़ से बांधकर पीटा था जिसके बाद इलाज के दौरान बछड़े ने दम तोड़ दिया था. पुलिस ने इस मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
बछड़े के साथ हुई इस क्रूरता के खबर मिलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने 25 दिसंबर को बड़ोद में चक्का जाम किया था. हिंदू संगठन के लोग आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर थाने का भी घेराव किया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने यह आश्वासन दिया गया था कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके बाद आज आरोपियों के तीन मकानों को जमींदोज कर दिया गया.
कई धाराओं के तहत केस दर्ज
बुलजोजर एक्शन को लेकर जानकारी देते हुए SDM सत्येंद्र बैरवा ने कहा कि सांगा खेड़ी गांव के मार्ग पर जत्ती हनुमान मंदिर के पास चार आरोपियों ने एक गोवंश को पेड़ से बांधकर पीटा था और फिर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
SDM सत्येंद्र बैरवा ने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक को भी बुलाया. हालांकि, इलाज के दौरान गोवंश की मौत हो गई. इस पूरा मामले में दीपक नामक व्यक्ति की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 429, 34, 11 के तहत मामला दर्ज किया गया था.