Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

NDA से ओम बिरला, विपक्ष से के सुरेश, संसद में स्पीकर पद पर ठनी सियासी रार!

Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा एक बार फिर से ओम बिरला पर दांव खेलने को तैयार है. कहा जा रहा है कि कोटा से भाजपा के सांसद ओम बिरला एक बार फिर से NDA सरकार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि ओम बिरला आज ही लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

Social Media
India Daily Live

Lok Sabha Speaker Election:  भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, कोटा से भाजपा के सांसद ओम बिरला आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. ओम बिरला इससे पहले 17वीं लोकसभा के भी स्पीकर थे. उधर, प्रोटेम स्पीकर के बाद अब डिप्टी स्पीकर पद को लेकर कांग्रेस की नाराजगी सामने आई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डिप्टी स्पीकर पद को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने स्पीकर पद के लिए के सुरेश का नाम आगे किया है. बुधवार को स्पीकर पद के लिए अब वोटिंग होगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज अखबार में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए. राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उन्होंने उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा. पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा ये है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए.


 
भारतीय जनता युवा मोर्चा से पॉलिटिकल करियर की शुरुआत करने वाले ओम बिरला संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा ने उन्हें साल 2003 में पहली बार कोटा विधानसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था. 

मारवाड़ी हिंदू परिवार से आते हैं ओम बिरला

ओम बिरला का मारवाड़ी हिंदू परिवार से आते हैं. गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, कोटा और महर्षि दयानंद सरस्वती कॉलेज, अजमेर से कॉमर्स में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने 1991 में अमिता बिरला से शादी की थी. उनकी दो बेटियां आकांक्षा और अंजलि हैं.

भाजपा में किन-किन पदों पर रहे हैं ओम बिरला

  • 1987-91: जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोटा
  • 1991-1997: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • 1997-2003: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा 
  • 2003-2014: कोटा दक्षिण से विधायक