Asian Games 2026

स्वरा भास्कर से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक, सामने आई Rise And Fall Season 2 के कंटेस्टेंट की लिस्ट

मनोरंजन की दुनिया में एक और रोमांचक रियलिटी शो की तैयारी जोरों पर है. राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. यह शो 26 सितंबर 2026 को प्रीमियर होगा.

X
Antima Pal

Rise And Fall Season 2 Contestants: मनोरंजन की दुनिया में एक और रोमांचक रियलिटी शो की तैयारी जोरों पर है. राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. यह शो 26 सितंबर 2026 को प्रीमियर होगा. पहले सीजन की होस्टिंग अशनीर ग्रोवर ने की थी, लेकिन इस बार पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग शो की कमान संभालेंगे.

Rise And Fall Season 2 में शामिल होंगे ये स्टार्स

शो के मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया और पहले चार कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा किया. इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, राजनीतिज्ञ शेहजाद पूनावाला तथा टेलीविजन कलाकार प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल शामिल हैं. ये चारों नाम सुनते ही फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई है.


खासकर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस बेहद खुश हैं. बिग बॉस 16 में उन्होंने अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था. सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में खूब लिख रहे हैं. एक फैन ने कहा कि मदर प्रियंका आ गई है, बाकी सब बैठ जाएं. किसी ने उनके एटीट्यूड और ऑरा की तारीफ की तो किसी ने करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को याद किया. कुल मिलाकर इस समय प्रियंका सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं.

राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प है. इसमें सेलिब्रिटीज को दो ग्रुप में बांटा जाता है. एक ग्रुप लग्जरी अपार्टमेंट में आराम से रहता है जबकि दूसरा ग्रुप बेसमेंट में कठिन परिस्थितियों का सामना करता है. समय-समय पर कंटेस्टेंट्स अपना स्तर बढ़ाकर ऊपर जा सकते हैं या फिर ऊपर वाले नीचे भी गिर सकते हैं. यही उतार-चढ़ाव शो को रोमांचक बनाता है.

पिछले साल एमएक्स प्लेयर पर आया राइज एंड फॉल का पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा था. उसमें अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब दूसरा सीजन और भी ज्यादा धमाल मचाने वाला है क्योंकि इसमें नए और चर्चित चेहरे शामिल हो रहे हैं.

शो शुरू होने से पहले ही ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. स्वरा भास्कर जैसी बोल्ड अभिनेत्री, शेहजाद पूनावाला जैसे सियासी शख्स और टीवी के लोकप्रिय चेहरे प्रियंका व करण पटेल एक साथ एक छत के नीचे होंगे तो मजा जरूर आएगा. दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन बेसमेंट से ऊपर उठेगा और कौन लग्जरी से नीचे गिरेगा. कुल मिलाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए एक नया और मजेदार अनुभव लेकर आने वाला है.