'मुझे खुशी हुई कि मोदी को बहुमत नहीं मिला, तुरंत इस्तीफा देना चाहिए...', नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी
Mamata Banerjee On PM Modi: लोकसभा चुनावी नतीजों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुषी कि मोदी जी को बहुमत नहीं मिला. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
Mamata Banerjee On PM Modi Over Lok Sabha Elections 2024 Results : लोकसभा चुनाव की गिनती जारी है. अभी तक के रुझानों की मानें तो एनडीए 117 सीटों पर जीत दर्ज करके कुल 294 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, इंडिया गठबंधन 49 सीटें जीतकर कुल 231 सीटों पर आगे चल रही है. चुनावी नतीजों पर अलग-अलग नेताओं के बयान सामने आ रहे है. बीजेपी को बहुमत न मिलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी है मोदी को बहुमत नहीं मिला. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
लोकसभा चुनावी नतीजों में बीजेपी को बहुमत न मिलते देख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी अपनी साख खो चुके हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि वो बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए.
पीएम मोदी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए
बीजेपी के 400 के पार वाले नारे को लेकर भी ममता बनर्जी ने पीएम को घेरा उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं. उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार. मैंने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं ये भी पता नहीं. अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे"
संदेशखाली पर क्या बोलीं ममता?
ममता बनर्जी ने कहा- "अहंकार कभी-कभी स्वीकार्य नहीं करता. वे एक कांग्रेसी नहीं बल्कि वे भाजपाई हैं और जनता ने BJP को परास्त किया है. मैं युसूफ पठान को धन्यवाद करती हूं."