T20 World Cup 2026

PM Modi Telangana Visit: पहले बीआरएस की 'महा लूट' थी और अब यहां कांग्रेस की 'बुरी नजर' है

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस की सरकार में पहले महा लूट थी और अब यहां मौजूदा कांग्रेस सरकार की बुरी नजर है.

India Daily Live

PM Modi Telangana Visit: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी एक्शन मोड में है. तेलंगाना के नगरकुर्नूल में पीएम मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने राज्य के लोगों के सभी सपने चकनाचूर कर दिए. पहले बीआरएस की 'महा लूट' थी और अब यहां कांग्रेस की 'बुरी नजर' है. कांग्रेस के लिए 5 साल तेलंगाना को नष्ट करने के लिए पर्याप्त हैं. बीते 10 सालों में इन दोनों पार्टियों के शासनकाल के दौरान हमने देखा कि कैसे तेलंगाना चक्की के दो हिस्सों में पिसता रहा है. एक हिस्सा कांग्रेस का और दूसरा हिस्सा BRS का था.

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "कांग्रेस कभी भी राज्य के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती. उन्होंने 'गरीबी हटाओ' का खोखला नारा दिया फिर भी गरीबों के उत्थान के लिए कोई कदम नहीं उठाया. उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उनके जीवन में बदलाव के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया. जब देश ने पूर्ण जनादेश के साथ मोदी पर भरोसा किया तो बदलाव की लहर आ गई." 

'देश ने घोषणा कर दी है अबकी बार 400 पार'

मोदी ने कहा कि हमारी योजनाओं से एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होता है. कांग्रेस और बीआरएस ने बार-बार हमारी पहल का विरोध किया है. सामाजिक न्याय की आड़ में वे भ्रष्ट राजनीति में लिप्त हैं. तेलंगाना को दक्षिण का प्रवेश द्वार करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है. चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा से पहले ही देश के लोगों ने नतीजे घोषित कर दिए हैं. देश ने घोषणा कर दी है अबकी बार 400 पार.