Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

Lok Sabha Elections 2024: जल्द जारी होगी 150 प्रत्याशियों वाली BJP की पहली लिस्ट, PM Modi समेत ये नाम हो सकते हैं शामिल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी शुरू कर देगी. 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 150 प्रत्याशियों के नामों के सामने आने की उम्मीद है, जिसमें पीएम मोदी का भी नाम शामिल हो सकता है.

India Daily Live

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनावों के लिए 29 फरवरी को अपनी 150 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. दरअसल, 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होनी है. कहा जा रहा है कि बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है. पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) का नाम शामिल होने की संभावना है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली), मनोज तिवारी (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) का भी नाम पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहली लिस्ट में उन उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी, जहां पार्टी की पकड़ मजबूत है और जहां पार्टी अपनी पकड़ को और बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी है. 

7 राज्यों के नेताओं के साथ हुई बैठक

भाजपा की 150 प्रत्याशियों वाली पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल का भी नाम शामिल हो सकता है.  शनिवार को भाजपा मुख्यालय में 7 राज्यों के नेताओं के साथ केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

इनके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और केरल के सीनियर नेता बैठक में शामिल हुए.

जहां विपक्ष ने उतारे प्रत्याशी, उन सीटों पर होगी घोषणा

अपनी पहली सूची में, भाजपा नेतृत्व उन निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा करने पर विचार कर सकता है जहां विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. इनमें यूपी की कई सीटें शामिल हैं जहां सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है.