Ram Mandir: अयोध्या में उद्योगपतियों का सैलाब, अंबानी-अडाणी-बिड़ला समेत अब तक कौन-कौन पहुंचा, देखें वीडियो
राम मंदिर ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी, रतन टाटा से लेकर देश के तमाम उद्योगपतियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये न्योता भेजा था.
Ram Mandir Consecration Ceremony: अब से कुछ ही देर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के अलावा देश के मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी समेत देश के लगभग सभी बड़े कारोबारी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी, रतन टाटा से लेकर देश के तमाम उद्योगपतियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये न्योता भेजा था.
आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन से उद्योगपति अयोध्या पहुंच चुके हैं.
Also Read
अनिल अंबानी- उद्योगपति अनिल अंबानी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वे वहां मौजूद तमाम लोगों से बातचीत करते दिखे.