IPL 2026

पश्चिम बंगाल में ED की एंट्री, करोड़ों के भूमि सौदा मामले में कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा को किया गिरफ्तार

ईडी के अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, 'सिन्हा को अप्रैल के मध्य में पांच बार तलब किया गया था लेकिन वह सॉल्ट लेक स्थित ईडी दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए.

x
Sagar Bhardwaj

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से कुछ सप्ताह पहले सामने आए कथित करोड़ों रुपए के भूमि सौदा मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास को 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

ईडी के अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, 'सिन्हा को अप्रैल के मध्य में पांच बार तलब किया गया था लेकिन वह सॉल्ट लेक स्थित ईडी दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए. भारी धनराशि के लेन-देन के स्रोत और अपनी संपत्तियों का विवरण देने से इनकार करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.'

ईडी को संदेह है कि सिन्हा का संबंध शहर के रियल एस्टेट कारोबारी जॉय एस कामदार से है जिन्हें अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा बिस्वजीत पोद्दार से है जो कथित तौर पर जमीन हड़पने वाला और राजनीतिक संबंधों की आड़ में जबरन वसूली करने वाला व्यक्ति है.

कामदार की गिरफ्तारी सिन्हा के आवासा पर ईडी द्वारा चलाए गए 20 घंटे के तलाशी अभियान के बाद हुई जिन्हें उस समय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था. कामदार पुलिस हिरासत में है जबकि पोद्दार फरार है और उसके नाम का तलाशी नोटिस जारी किया गया है.

कामदार की गिरफ्तारी के बाद ईडी की तरफ से पेश हुए उप सॉलिसिटर जनरल धीरत कुमार त्रिवेदी ने कोलकाता की बैंकशाल अदालत को बताया कि उनके दो प्राइवेट फोन पर मिली चैट से बड़े पैमाने पर हवाला लेनदेन का पता चलता है.