Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

अजमेर स्टेशन से 11 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, सुबह खून से लथपथ बेहोश मिली

अजमेर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. दरिदें बच्ची को रेलवे स्टेशन से उठा ले गए. बच्ची सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर अजमेर-जयपुर शटल ट्रेन के कोच में मिली. उसके चेहरे पर चोट के निशान थे. उसके कमर के निचले हिस्से में भी चोट सामने आई हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश कर रही है. 

Social Media
India Daily Live

राजस्थान के अजमेर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. दरिदें बच्ची को रेलवे स्टेशन से उठा ले गए. बच्ची सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर अजमेर-जयपुर शटल ट्रेन के कोच में मिली. उसके चेहरे पर चोट के निशान थे. दरअसल, मध्यप्रदेश से पूरा परिवार 15 दिनों की धार्मिक दर्शन यात्रा पर निकला था. अजमेर दरगाह में दर्शन करने के बाद 11 साल की मासून अपने माता-पिता के साथ स्टेशन पर ही सो रही थी. रात में बदमाशों ने उसे उठा लिया. 

परिवार के लोग उठे तो बच्ची गायब थी साथ ही कुछ सामान भी नहीं था. देर रात पौने दो बजे अजमेर जीआरपी थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम बच्ची को खोजने निकल पड़ी.

प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मिली बच्ची 

पुलिस के मुताबिक, जीआरपी को 11 साल की मासूम बच्ची अजमेर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर अजमेर-जयपुर शटल ट्रेन के कोच में मिली. उसके चेहरे पर चोट के निशान थे. तुरंत उसे  जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया. मेडिकल के बाद बच्ची से दुष्कर्म का खुलासा हुआ.

पुलिस कर रही जांच

परिवार के दस से बारह लोग एक साथ ही थे. रात करीब नौ बजे के बाद प्लेटफार्म पर ही सो गए थे. तब ये घटना घटी. बच्ची के साथ ये सब हो जाने से परिवार सदमे में है. बच्ची के साथ मारपीट हुई है और मेडिकल कराया गया है. वह बदहवास हालात में थी. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं. उसके कमर के निचले हिस्से में भी चोट सामने आई हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश कर रही है.