कर्नाटक बीजेपी के 'दिमागी नक्सल' मीम पर घमासान: CJP ने इसे बताया जनसंहार का आह्वान, जानिए पूरा मामला
कर्नाटक बीजेपी द्वारा 'दिमागी नक्सल' पर शेयर किए गए केजीएफ मीम को लेकर तीखा विवाद खड़ा हो गया है. सीजेपी ने इसे युवाओं के खिलाफ हिंसा और जनसंहार का आह्वान बताया है.
कर्नाटक बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक राजनीतिक मीम को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. 'सीजेपी' (CJP) ने इस पोस्ट की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ पार्टी इसके जरिए सरकार से सवाल पूछने वाले युवाओं और आलोचकों के खिलाफ खुलेआम हिंसा और जनसंहार का आह्वान कर रही है.
केजीएफ फिल्म के सीन का इस्तेमाल
विवादित पोस्ट में लोकप्रिय फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के एक एक्शन सीन का उपयोग किया गया है, जिसमें पात्र अपने विरोधियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते दिख रहे हैं. बीजेपी ने इस दृश्य को अपने विभिन्न राज्य यूनिटों और विरोधियों यानी "दिमागी नक्सलियों" के रूप में दर्शाते हुए कैप्शन दिया था कि इनसे पूरे बल के साथ मुकाबला किया जाएगा.
Also Read
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बयान
यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संबोधन के बाद गरमाया है, जिसमें उन्होंने लाल किले से कहा था कि देश में हथियारों वाले नक्सल तो खत्म हो चुके हैं, लेकिन अब कुछ "दिमागी नक्सली" समाज में सक्रिय हैं, जिन्हें पहचान कर अलग-थलग करने की आवश्यकता है ताकि देश सही रास्ते पर आगे बढ़ सके.