menu-icon
India Daily

उम्रकैद की सजा काट रहे आफताब अंसारी की सेल में छापा, स्मार्टफोन, वाई-फाई राउटर और कैश बरामद

कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में 2002 अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की सेल से छापेमारी के दौरान स्मार्टफोन, वाई-फाई राउटर और नकद रुपये बरामद किए गए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
उम्रकैद की सजा काट रहे आफताब अंसारी की सेल में छापा, स्मार्टफोन, वाई-फाई राउटर और कैश बरामद
Courtesy: X

कोलकाता की प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है. जेल अधिकारियों ने 2002 के अमेरिकन सेंटर हमला मामले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की सेल से औचक छापेमारी के दौरान स्मार्टफोन और वाई-फाई राउटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं.

सेल से क्या-क्या हुआ बरामद

23 अगस्त को हुई इस छापेमारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, अंसारी के पास से आईफोन सहित तीन स्मार्टफोन, तीन सिम कार्ड, दो राउटर, वाई-फाई हॉटस्पॉट, पेन ड्राइव, वायरलेस इयरबड, ओटीजी एडाप्टर और 31,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

राज्य की जेलों के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर पहले भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई हो चुकी है. इससे पहले भी जेल परिसर के भीतर कैदियों द्वारा मोबाइल और अन्य गैजेट्स के बेधड़क इस्तेमाल पर सरकार और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं.

अमेरिकन सेंटर हमले में काट रहा है उम्रकैद

आफताब अंसारी 22 जनवरी 2002 को कोलकाता के अमेरिकन सेंटर पर हुए खूनी हमले के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. उस घातक हमले में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलीबारी में चार पुलिस कांस्टेबलों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे.