Kargil: कबाड़ी नाला इलाके की एक दुकान में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, इतने घायल
Kargil News: कारगिल की एक दुकान में रखे संदिग्ध सामान में तेज धमाका हुआ. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
नई दिल्ली. लद्दाख के कारगिल में एक दुकान में रखे संदिग्ध सामान में तेज धमाका हुआ. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना शुक्रवार को द्रास के कबाड़ी नाला इलाके में घटी है. खबर की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 9 दिनों में 1200 लोगों को लगाया चूना, चीनी आदमी ने किया 1400 करोड़ का स्कैम
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. कारगिल के डिप्टी कमिश्नर श्रीकांत सुसे के अनुसार इस हादसे में 9 9 लोग घायल हुए हैं. इन नौ लोगों में से 2 की हालत बेहद गंभीर है. मरने वाले तीन लोगों में से एक शख्स बाहर का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान द्रास के शब्बीर अहमद, विनोद कुमार और संगीत कुमार के रूप में हुई है.
मुकदमा दर्ज
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज जारी है. इस हादसे में मारे गए परिवार जनों को रेड क्रॉस फंड के तहत अंतरिम राहत दी जा रही है. द्रास पुलिस स्टेशन में इस मामले के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. इसी तरह का एक धमाका अप्रैल महीने में भी हुआ था.
स्थानीय खबरों की मानें तो द्रास इलाके में कबाड़ी नाला में स्क्रैप डीलर की दुकान में ये विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में 2 मजदूर सहित कुल तीन लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि दुकान मालिक एक संदिग्ध सामान से छेड़छाड़ कर रहा था तभी यह हादसा हुआ. स्थानीयों के मुताबिक विस्फोट बहुत भयानक था.
यह भी पढ़ें- "प्रदेश में हमारी सरकार आई, तब भी चलेगा बुलडोजर लेकिन...", CM योगी पर अखिलेश यादव का जुबानी हमला