IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'PMLA मतलब प्रधानमंत्री की लाल आंख...', मनी लॉन्ड्रिंग पर ये क्या बोल गए कपिल सिब्बल

पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'PMLA मतलब प्रधानमंत्री की लाल आंख...'.

Kapil sibal
India Daily Live

Kapil Sibal On PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं. इस बीच नेता एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा कटाक्ष या हमला प्रधान होने के नाते PM मोदी पर हो रहे हैं. पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसी क्रम में पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कटाक्ष करते हुए 'PMLA मतलब प्रधानमंत्री की लाल आंख...' बोला है.

कपिल सिब्बल से इंटरव्यू में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) और उसके तहत हो रही कार्रवाई को लेकर को लेकर सवाल पूछा गया था. इसपर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस कानून का फुल फॉर्म प्रधानमंत्री की लाल आंख...है. ये कोई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट नहीं है.

PM मोदी पर किया कटाक्ष

इतना ही नहीं इसके साथ ही कपिल सिब्बल ने कहा की वो किसी राजनीतिक दल को ज्वाइन नहीं करने वाले हैं. PM मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में कही जाओ मोदी-मोदी है. आधार कार्ड पर मोदी, एयरपोर्ट पर मोदीजी, मतलब की हर जगह मोदी, मोदी, मोदी हो रहा है.

मुसलमानों को अधिकार क्यों ?

मनमोहन सिंह के बयान जिसमें उन्होंने मुसलमानों के लिए अधिकार की बात की थी. इसे लेकर भी कपिल सिब्बल से जवाब मांगा गया. इसपर उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है. पार्टिकुल मुसलमानों को लेकर इस लिए कहा गया कि वो शेड्यूल ट्राइब से भी नीचे हैं. इसके लिए आप कोई भी आधिकारिक आंकड़े देख लीजिए.

डेमोक्रेसी और न्यायपालिका पर क्या बोले

उन्होंने कहा कि देश की डेमोक्रसी डर में है. सभी संस्थानों पर सरकार का हक बना हुआ है. उन पर सरकार ने कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने न्यायपालिका को लेकर भी अपनी बात बोली. उनसे पूछा गया कि न्यायपालिका के खिलाफ बोलने से लोग डरते हैं. उन्हें डर है कि फैसला उनके खिलाफ आ जाएगा.