PM Modi Mother: 'भयानक, असंवेदनशील', PM मोदी की मां के AI वीडियो बनाने पर कांग्रेस पर भड़कीं कंगना रनौत, किससे की कार्रवाई की मांग?
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बिहार कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए एक AI जनरेटेड वीडियो की कड़ी निंदा की है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन का मजाक उड़ाया गया है. कंगना ने इसे 'घटिया और असंवेदनशील' करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी ने भी इस वीडियो को 'अपमानजनक' बताया और इसे देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान करार दिया.
PM Modi mother AI video: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बिहार कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए एक AI जनरेटेड वीडियो की कड़ी निंदा की है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन का मजाक उड़ाया गया है. कंगना ने इसे 'घटिया और असंवेदनशील' करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी ने भी इस वीडियो को 'अपमानजनक' बताया और इसे देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान करार दिया. दूसरी ओर बिहार कांग्रेस ने इस विवादास्पद वीडियो को लेकर अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
कंगना ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'किसी की मृत मां की छवि को AI के जरिए तोड़-मरोड़ कर उसका दुरुपयोग करना सबसे घिनौना और असंवेदनशील कृत्य है. कांग्रेस ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी की मां हीरा मोदी जी का अपमान किया है. इस AI वीडियो में उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस को समर्थन देते दिखाया गया है.' कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Kangana post social media
Also Read
यह विवाद तब शुरू हुआ जब बिहार कांग्रेस ने एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया. इस वीडियो ने न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं, बल्कि आम लोगों में भी गुस्सा पैदा किया. बीजेपी ने इसे राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ बताया और इसे तुरंत हटाने की मांग की.
कंगना ने भी अपनी बात को मजबूती से रखते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बिहार कांग्रेस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वे इस वीडियो की जांच कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाएंगे. कंगना का यह बयान उनके बेबाक अंदाज को दर्शाता है.