FIFA World Cup 2026

चुनाव जीते तो कुंवारे लड़कों की शादी कराएंगे? इंडिया मंच पर सब बता गए दुष्यंत चौटाला

इंडिया डेली के बेहद खास इंडिया मंच क्लॉन्क्लेव में जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने रविवार को शिकरत की. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ने से लेकर ओलंपिक में खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी साधने के आरोपों तक पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई है इसलिए वे पार्टी से माफी मांगते हैं.

India Daily
India Daily Live

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने इंडिया डेली के खास कार्यक्रम इंडिया मंच पर कहा कि देश के किसानों की आय बढ़ानी अब बेहद जरूरी है. किसान मौसम की मार से जूझता है, हर तरफ से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिलते हैं. हमने 14 फसलों की एमएसपी तय की है, 19 फलों के सही दाम तय किए, जिससे किसानों को लाभ पहुंचा. हमने वह सिस्टम बनाया, जिसके तहत किसानों को महज 48 घंटे के अंदर सब्जियों के दाम मिल जाते हैं.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब सही वक्त है कि हमें इजराइल की तरह खेती के लिए हमें एक सुव्यवस्थित तंत्र बनाना होगा. हमें कई बदलाव करने होंगे. हमारे किसानों के पास क्षमता है, उन्हें अब सही तकनीक की जरूरत है. दुनिया को पता है कि भारत, चीन और अफ्रीका ही ग्लोबल फूड हंगर खत्म कर सकते हैं. वैश्विक तौर पर भुखमरी खत्म करने की क्षमता और किसी में नहीं है. ये तीन देश फूट हब होंगे, भारत को आगे बढ़कर खुद को मजबूत करना होगा. 

लोकसभा चुनावों में हार पर क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में खराब रहा. उन्होंने इसके जवाब में कहा कि हर पार्टी, डाउनफाल देखती है. जो उगता है, वही अस्त होता है. हर कार्यकर्ता मेनहत कर रहा है. लोकसभा चुनाव के तनीजे जो भी थे, उससे अलग नतीजे विधानसभा चुनावों में दिखेंगे. हमारे पास 80 दिनों का वक्त है. ये 80 दिन निर्णायक होंगे.


पुराने गठबंधन पर क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवा हमारी तरफ उम्मीद से देख रहे हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री 4 महीने में 4 योजनाओं का नाम नहीं बता पाएंगे. 17 सम्मान समारोह हुए, जिसे हमने प्रस्तावित किया था. ये साहेब के आदेश से चल रहे हैं, वे अधिकारी नहीं ला पा रहे हैं. हम 40 की उम्र में युवाओं से वादा करते हैं कि अगले 40 साल इनके साथ खड़े रहेंगे. युवाओं से उम्मीद कि ये प्रदेश के भविष्य के लिए वोट करेंगे.

खिलाड़ियों पर क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

जब हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजीपी का बीजेपी से गठबंधन था, तभी, जनवरी में खिलाड़ी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे. उस दौरान, वे तत्कालीन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा रहे थे. महिला रेसलर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रही थीं. इस दौरान दुष्यंत चौटाला चुप रहे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमसे गलती हुई है. उनकी नाराजगी जायज है. अपने ही नाराज होते हैं. उनकी नाराजगी सही है. इस चुनाव में उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है. यही मतदाता हमें हराया है, यही हमें जिताएंगे. ये तमिलनाडु के वोटर नहीं हैं, हमें वोट इन्हीं से मिलना है. इनकी नाराजगी दूर करेंगे.

क्या चुनाव जीते तो कुंवारों के लिए लाएंगे योजना?

अगर चुनाव जीते तो क्या कुंवारे लड़कों के लिए योजना लाएंगे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम ऐसी कोई योजना नहीं लाने वाले हैं. हम ये बयान नहीं देंगे कि बंगाल और बिहार से हरियाणा के लिए लड़कियां लेकर आएंगे. मनोहर लाल खट्टर ने कुंवारे लोगों के लिए योजना लॉन्च की थी. हमने लिंग अनुपात सुधारा है. पहले 833 महिला प्रति 1000 पुरुष पर थीं, अब ये आंकड़ा बढ़कर 916 हो गया है. हम ऐसे वादे नहीं कर रहे हैं. लिंग अनुपात में सुधार के लिए हमें और काम करने की जरूरत है. समाज को जागरूक करने की जरूरत है.