Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के आधार कार्ड बने हैं', BJP MP के आरोपों पर हेमंत सोरेन का कबूलनामा

झारखंड में बांग्लादेशियों घुसपैठियों को लेकर राजनीति गर्म है. बीजेपी विधायक राजमहल अनंत ओझा के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने माना है कि झारखंड में आंशिक तौर पर बांग्लादेशियों का घुसपैठ हुआ है. संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के आधार कार्ड बने हैं.

Social Media
India Daily Live

झारखंड में बांग्लादेशियों का मामला गर्म है. हेमंत सोरेन की सरकार कठघरे में है. राज्य सरकार ने आंशिक रूप से ये स्वीकार कर लिया है कि साहिबगंज सहित संताल परगना में बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड बनाए गए. विधानसभा में सोमवार को बांग्लादेशी घुसपैठ, डेमोग्राफी और बाहरी-भितरी का मामला गरम रहा. पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए. 

बीजेपी विधायक राजमहल अनंत ओझा के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने माना की झारखंड में आंशिक तौर पर बांग्लादेशियों का घुसपैठ हुआ है. सरकार ने बताया कि आठ सालों में साहिबगंज जिले में घुसपैठ के चार मामले दर्ज हुए हैं. हालांकि डेमोग्राफी बदलने के सवाल पर बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है. 

अनंत ओझा ने पूछा था सवाल

विधायक अनंत ओझा ने सवाल पूछा था कि आजादी के बाद संथाल परगना की डेमोग्राफी में परिवर्तन आया है और आंतरिक सुरक्षा का खतरा पैदा हुआ है? सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि जिला से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि ऐसी कोई सूचना नहीं है. 

साहिबगंज में बसे कई बांग्लादेशी

बता दें कि साहिबगंज के पियापुर में सादिक अली टोला में अफजल शेख के वोटर आईडी की जांच की गई. पूछताछ के दौरान अफजल शेख ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के पीरगंज का रहने वाला है. 10 साल पहले वो अपने परिवार के साथ भारत आया था. बांग्लादेशी के फर्जी पेपर और पासपोर्ट बनने को लेकर राधानगर धाने में कई मामले दर्ज हैं. बीजेपी इस मुद्दे पर कई बार सरकार को घेर चुकी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव होने से डेमोक्रेसी पर भी खतरा है. 

विधानसभा में सोमवार को बांग्लादेशी घुसपैठ, डेमोग्राफी और बाहरी-भितरी का मामला गरम रहा. पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर हमला बोला. सदन के अंदर नारेबाजी हुई. जेएमएम के विधायक मथुरा महतो ने कहा कि बीजेपी लोगों के बीच गलत तरीके से घुसपैठ का सवाल उठा रही है. यह एक सोची-समझी राजनीति है.