नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची गुरुवार को भारत पहुंचीं. राष्ट्रपति भवन के सामने उन्हें औपचारिक स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जापानी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत समारोह के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से एक-दूसरे का परिचय कराया. सनाए तकाइची तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आई हैं. इस दौरान वे 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बुधवार को ही जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का नई दिल्ली में भव्य स्वागत. उन्हें राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रिसीव किया. यह यात्रा भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाली है.”
ようこそ、インドへ, Prime Minister Sanae Takaichi!
A very warm welcome to Prime Minister Sanae Takaichi of Japan who arrives in New Delhi on an Official Visit. PM Takaichi was received by MoS @DrJitendraSingh.
The visit marks an important step in taking forward the Special… pic.twitter.com/N4mvBcWvu4— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 1, 2026Also Read
पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का भारत में स्वागत किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, भारत की आपकी पहली यात्रा पर आपकी मेजबानी करके हमें बहुत खुशी हो रही है. मैं कल होने वाली हमारी व्यापक चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं, जिनसे भारत-जापान की 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' और भी मजबूत होगी. हम अपनी संयुक्त कोशिशों से इंडो-पैसिफ़िक और उसके बाहर भी शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना जारी रखेंगे.”
#WATCH | PM Narendra Modi and the Prime Minister of Japan, Sanae Takaichi, at Hyderabad House, to hold bilateral talks
— ANI (@ANI) July 2, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/LcIkDxVuvF
इस यात्रा के दौरान दोनों देश आर्थिक सुरक्षा, मजबूत सप्लाई चेन, उभरती हुई टेक्नोलॉजी, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. भारत और जापान लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं. दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में मजबूत संबंध हैं. जापान भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करता रहा है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा बनाने का मौका है. प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री तकाइची के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा होने की उम्मीद है.