जम्मू में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे 4 मजदूर; राहत और बचाव कार्य जारी
जम्मू के बंतालाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया, जिसमें चार मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. राहत-बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे का कारण नींव की कमजोरी और कंपन बताया जा रहा है.
Social Media
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के बंतालाब क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं. सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है.
इस घटना पर भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने बताया कि यह पुल काफी पुराना था और उसकी नींव कमजोर हो चुकी थी. इसे सुदृढ़ करने के लिए टेंडर जारी कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था. उन्होंने संभावना जताई कि नींव के पास चल रही खुदाई और ऊपर से गुजरते वाहनों के कारण पैदा हुए कंपन के चलते यह ढांचा ढह गया. फिलहाल चार मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है.
खबर अपडेट की जा रही है.