West Bengal Assembly Election 2026

ईरान ने दो जहाजों को होर्मुज में किया जब्त, एक मालवाहक जहाज जा रहा था गुजरात

ईरान ने दो जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, उनमें से एक मालवाहक जहाज गुजरात जा रहा था.

@CENTCOM
Sagar Bhardwaj

ईरान ने दो जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, उनमें से एक मालवाहक जहाज गुजरात जा रहा था. खबरों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाजुक युद्धविराम को दो हफ्तों तक बढ़ाने की घोषणा किए जाने के बाद ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने इन जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना के बाद ईरान और भारत में तनाव बढ़ सकता है. पिछले हफ्ते भारतीय झंडों वाले दो जहाजों पर होर्मुज पार करने के दौरान गोलीबारी हुई थी, भारत ने इसको लेकर ईरान से जवाबतलब किया था. 

जैसे को तैसा वाला कदम

ईरान के स्टेट टेलीविजन के अनुसार, पनामा के झंडे वाला एमएससी फ्रांसेस्का और लाइबेरिया ध्वज वाला एपामिनोड्स जहाज अब आईआरजीसी के कब्जे में है और अब उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है.  इस घटनाक्रम को हाल ही में अमेरिकी मरीन्स द्वारा ओमान की खाड़ी में ईरानी झंडे वाले दो मालवाहक जहाजों को जब्त किए जाने के एवज में जैसे को तैसा कदम माना जा रहा है.

नाकेबंदी को हटाना शांति वार्ता की पहली शर्त

बता दें कि ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों की अमेरिका द्वारा नाकेबंदी विवाद का नया कारण बन गई है. तेहरान का कहना है कि किसी भी शांति वार्ता के लिए अमेरिका की इस नाकेबंदी को हटाया जाना पहली शर्त है.