IPL 2026

'नरसंहार का इतिहास रखने वाला देश कश्मीर पर ज्ञान दे रहा है', भारत ने UN में पाकिस्तान की निकाली 'हेकड़ी'

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान की लताड़ लगाई गई है. पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी कर रहा था, तभी भारत ने पाकिस्तान को उसकी करतूत याद दिला दी.

ANI
Shanu Sharma

भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर से पाकिस्तान पर हमला बोला गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने कहा कि नरसंहार के कृत्यों का उसका लंबे समय से दागदार रिकॉर्ड दुनिया के सामने है.

हरीश पर्वथानेनी ने सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा मुद्दे पर UNSC की वार्षिक बहस के दौरान यह बयान दिया है. यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई जब पाकिस्तान के प्रतिनिधि की ओर से जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया गया. परवथनेनी ने कहा कि पाकिस्तान का रिकॉर्ड लंबे समय से दागदार रहा है, उसने ऐसे मुद्दों का जिक्र करना चुना है जो पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं.

अफगानिस्तान पर किए गए हमला के जिक्र

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस साल की शुरुआत में तनाव देखने को मिला था. हरीश ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया यह नहीं भूली है कि इसी साल मार्च में रमजान के पवित्र महीने के दौरान पाकिस्तान ने काबुल में उम्मीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर एक बर्बर हवाई हमला किया था.

UNAMA का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा के इस कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य में 269 नागरिकों की जान चली गई और 120 से ज्यादा घायल हो गए. पाकिस्तान ने एक ऐसी जगह को सैन्य लक्ष्य बनाया जिसे सही नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने पाकिस्तान के रवैये को पाखंडपूर्ण बताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाला पाकिस्तान अंधेरे की आड़ में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाता है.

पाकिस्तान ने फिर करवाई इंटरनेशनल बेइज्जती

संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान सहायता मिशन के मुताबिक पाकिस्तान ने तरावीह की नमाज खत्म होते ही यह हमला किया था. इस वक्त लोग मस्जिद से नमाज खत्म कर के निकल रहे थे, इसी दौरान हमला कर दिया गया. जिसके कारण 94,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए. परवथनेनी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान हुई घटना का भी जिक्र करते हुए पाकिस्तान के कृत्यों को एक बार फिर से दुनिया को याद दिलाया. पाकिस्तान भारत के आंतरिक मुद्दे का जिक्र कर रहा था, जिसके जवाब में भारत ने पुराने रिकॉर्ड याद दिलवा दिए.