इंडिया डेली 24x7 ने रचा इतिहास: 50 लाख के पार पहुंचे यूट्यूब सब्सक्राइबर्स, दिग्गज मीडिया चैनलों को पीछे छोड़ा
इंडिया डेली 24x7 की इस सफलता के पीछे दर्शकों का अटूट भरोसा और टीम का निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति समर्पण है.
डिजिटल मीडिया की दुनिया में इंडिया डेली 24x7 (India Daily 24x7) ने एक नया और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. यह यूट्यूब चैनल आज देश के सबसे तेजी से उभरते हुए डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है. अपनी सटीक और तेज खबरों के दम पर इस चैनल ने सब्सक्राइबर्स की रेस में भारत के कई बड़े और पुराने मेनस्ट्रीम न्यूज चैनलों को पीछे छोड़ दिया है.
17 महीनों में 6 लाख से 50 लाख तक का सफर
इंडिया डेली 24x7 की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 मई 2025 को इस चैनल के पास करीब 6 लाख 83 हजार सब्सक्राइबर्स थे. महज 17 महीनों के भीतर, अक्टूबर 2026 तक इस चैनल के सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा 50 लाख (5 मिलियन) के आंकड़े को पार कर चुका है. इतनी कम अवधि में यह मुकाम हासिल करना किसी भी डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.
Also Read
यश कौशिक और उनकी टीम का कमाल
इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय चैनल के कर्ताधर्ता डिप्टी एडिटर विवेक शांडिल्य, डिजिटल सीनियर मैनेजर यश कौशिक और उनकी ऊर्जावान व तेज-तर्रार टीम को जाता है. जब इस चैनल को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, तब यश कौशिक ने इसकी कमान अपने हाथों में ली थी. अपनी दूरदर्शिता, दिन-रात की कड़ी मेहनत और बेहतरीन रणनीति के बल पर उन्होंने बेहद कम समय में इस चैनल को देश के दिग्गज मीडिया संस्थानों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया.
दर्शकों का लगातार बढ़ता भरोसा
इंडिया डेली 24x7 की इस सफलता के पीछे दर्शकों का अटूट भरोसा और टीम का निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति समर्पण है. आज यह चैनल लाखों लोगों के लिए देश और दुनिया की ताजा खबरों का एक विश्वसनीय जरिया बन चुका है.